छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन

E0A4B5E0A4BFE0A4B6E0A58DE0A4B5E0A4B0E0A587E0A4A1E0A495E0A58DE0A4B0E0A589E0A4B8E0A4A6E0A4BFE0A4B5E0A4B8
  • रायपुर में मानवता का महाकुंभ: राज्यपाल के संरक्षण में जुटेगा प्रदेशभर का युवा
  • सेवा, रक्तदान और अंगदान का संदेश लेकर आएंगे 2000 से अधिक प्रतिभागी

रायपुर, 08 मई 2026। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल और रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रमेन डेका के संरक्षण व मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम ‘मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा और राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं से फैलेगी जागरूकता

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपल पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। कला और संस्कृति, समूह नृत्य, नाटक, प्रहसन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से रेड क्रॉस के सिद्धांतों का प्रदर्शन किया जाएगा। रक्तदान, अंगदान, नशामुक्ति, महिला स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुतियाँ होंगी।

सम्मान और पुरस्कार वितरण

8 मई 2026 को अपराह्न 4:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे तथा अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव करेंगे। समारोह में समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मानवता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता

सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू, वाइस चेयरमैन श्री रुपेश कुमार पाणिग्राही और कोषाध्यक्ष श्री संजय पटेल ने कहा कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि करुणा और सेवा का वैश्विक प्रतीक है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं को समाजहित में सक्रिय योगदान देने हेतु नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: