छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के प्रतिष्ठित बडालिया परिवार की बड़ी बहू निर्मला देवी का निधन

IMG 20251022 WA0000

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2025। शहर के प्रतिष्ठित बडालिया परिवार और इतवारी बाजार शहीद चौक स्थित फर्म को गहरा आघात लगा है। बडालिया परिवार की बड़ी बहू और स्वर्गीय विष्णु प्रसाद बडालिया की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला देवी बडालिया का आज (बुधवार) सुबह लगभग 8:30 बजे दुखद निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय निर्मला देवी अपने पीछे एक पुत्र विकास बडालिया और तीन पुत्रियों सहित एक भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। वह शहर के जाने-माने समाजसेवी सर्वश्री सतीश बडालिया, सुरेश बडालिया, और ललित बडालिया की आदरणीय भाभी थीं।
परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज शाम 4 बजे अंतिम यात्रा
स्वर्गीय निर्मला देवी बडालिया की अंतिम यात्रा आज शाम 4:00 बजे उनके निवास स्थान, इतवारी बाजार शहीद चौक, से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार कयाघाट मुक्तीधाम में संपन्न होगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: