रायगढ़। गौशाला रोड स्थित प्रतिष्ठित डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में आगामी रविवार, 4 जनवरी को क्षेत्र के मरीजों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत भूषण मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। वे मुख्य रूप से सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, जल्द थकान महसूस होना, अनियमित हृदय गति, जी मिचलाना और सीने में जलन जैसी समस्याओं का गहन परीक्षण करेंगे। इसके अलावा, बाएं कंधे या हाथ में फैलने वाले दर्द और पेट व पीठ के दर्द से संबंधित हृदय रोगों के मरीजों की भी जांच की जाएगी।
इसी क्रम में, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत भूषण भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल में उपस्थित रहेंगे। वे कैंसर के शुरुआती लक्षणों जैसे मुंह के न भरने वाले अल्सर, स्तन में गांठ, निगलने में कठिनाई, थूक या मल में रक्त आना, शरीर के किसी भी हिस्से में असामान्य गठान और महिलाओं में गर्भाशय से होने वाले असामान्य रक्तस्राव जैसे गंभीर लक्षणों की जांच कर उचित उपचार की सलाह देंगे। अस्पताल प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इच्छुक व्यक्ति अस्पताल के मोबाइल नंबर 9179618171 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि केवल पूर्व पंजीकृत मरीजों को ही प्राथमिकता के आधार पर परामर्श दिया जाएगा।























