छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घृणित घटना के विरोध में खरसिया में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

kolkata 1
  • डॉक्टर के परिवार को मिले शीघ्र न्याय, मेडिकल स्टाफ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाए जाने की रखी मांग

खरसिया। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घृणित घटना के बाद पूरे देशभर में डॉक्टर व एमबीबीएस स्टूडेंट्स के अलावा मेडिकल स्टाफ विरोध जता रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों के साथ मृतिका को त्वरित न्याय दिलाए जाने की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार की शाम को खरसिया के डॉक्टरों ने भी घटना के विरोध में अपना रोष जताते हुए बड़ा कैंडल मार्च निकाला। मार्च में सिविल हॉस्पिटल के डाक्टरों के साथ मेडिकल स्टाफ, शहर के विभिन्न नर्सिंग होम दंत चिकित्सक मेडिकल स्टोर संचालक एवं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध जताया और मृत महिला डॉक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज के कैंडल मार्च में बीएमओ डॉक्टर दिलेश्वर प्रसाद पटेल, डॉ अभिषेक पटेल, डॉ राठीया महिला डॉक्टर एवं नर्स डॉ हितेश गवेल, डॉ शरद अग्रवाल, डॉक्टर आर अग्रवाल, सूरज पटेल मेडिकल स्टोर संचालक मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, वरुण शर्मा, राजेश अग्रवाल मेडिकल एवं अन्य नर्सिंग होम संचालक एवं स्टाफ और मेडिकल स्टोर संचालकों की उपस्थिति रही। कैंडल मार्च में शामिल डॉ हितेश गवेल ने बताया कि उनकी केंद्र सरकार से पांच सूत्रीय मांग है, जिनमे पहली महत्वपूर्ण मांग तो यह है कि कोलकाता मामले की जांच जल्दी पूरी किया जाकर हमारी बहन मृत महिला डॉक्टर के परिवार को अविलंब न्याय दिलाया जाए मामले में पकड़े गए और पकड़े जाने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिले।

वही अपने घर से दूर बाहर जाकर सेवा देने वाली महिला डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर ‘राष्ट्रव्यापी सुरक्षा नीति’ बनाई जाए। देश भर के मेडिकल कालेजो और छोटे बड़े सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। साथ ही दुष्कर्म हत्या जैसे घृणित मामलों में कड़े कानून बनाकर ऐसे कृत्यों में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान हो। और मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हुए हम सभी स्वास्थ्य कर्मी इस घटना की घोर निंदा करते हैं और अति शीघ्र न्याय की मांग करते हैं।

img 20240819 wa00091544767245765946778

इधर शहर में महिला डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए डॉ डीपी पटेल ने बताया कि नाइट ड्यूटी के दौरान सिविल हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था भी काफी खराब रहती है रात्रि सेवा में उपस्थित रहने वाले मेडिकल स्टाफ को हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अस्पताल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जावे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: