- पुसौर नगर पंचायत की सीट फिलहाल पेंडिंग
रायगढ़: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिका, और नगर पंचायतों के लिए अपने महापौर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायगढ़ में कांग्रेस ने पूर्व महापौर जानकी काटजू को महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के बाद रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चौहान और कांग्रेस की जानकी काटजू के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है।
अन्य नगर निगमों में भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी, और बिलासपुर से प्रमोद नायक को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू, कोरबा से उषा तिवारी, धमतरी से विजय गोलछा, अंबिकापुर से अजय तिर्की और चिरमिरी से डॉ. विनय जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस के इन उम्मीदवारों के ऐलान के साथ चुनावी हलचल तेज हो गई है।
नगर निगम महापौर की सूची

नगर पालिका परिषद सूची


नगर पंचायत की सूची



























You must be logged in to post a comment.