छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी..  देखिए किस वार्ड से किसे मिला टिकट

IMG 20250128 WA0002

रायगढ़: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने 46 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 28 के प्रत्याशियों का ऐलान अभी भी लंबित है। इन दोनों वार्डों को लेकर पार्टी आलाकमान गहन मंथन कर रहा है।सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर 19 में आशीष शर्मा और शालू अग्रवाल के बीच टिकट को लेकर टक्कर जारी है, जबकि वार्ड नंबर 28 में अक्षय कुलदीप, राकेश तालुकदार और देव साहू के नामों पर चर्चा हो रही है। यह दोनों वार्ड कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

वार्ड नंबर 28 से भाजपा ने कौशलेश मिश्रा को मैदान में उतारा है, जबकि वार्ड नंबर 19 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश गोयल घोषित हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस इन सीटों पर जीतने वाले प्रत्याशी को उतारने की रणनीति अपना रही है। सूत्रों के मुताबिक, कल सुबह 11 बजे के करीब इन दोनों वार्डों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है।

नीचे देखिए पूरी सूची

img 20250128 wa00003926558915279993787
img 20250128 wa0001725431304441387508

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: