सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। इस वीडियो में एक कोबरा जिंदा सांप को अपना शिकार बनाते हुए दिखाई दे रहा है। दृश्य इतना खौफनाक है कि देखने वालों की रूह कांप जाए।
छत के सुराख से दिखा खौफनाक नजारा
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टील से बनी छत में मौजूद एक छोटे से छेद से सांप का सिर बाहर निकला हुआ है। उसके मुंह में एक दूसरा सांप दबा हुआ है, जिसे वह धीरे-धीरे निगल रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि शिकार की यह पूरी प्रक्रिया इतनी मुश्किल जगह पर हो रही है, जहां पहुंचना भी आसान नहीं।
शिकारी सांप ने जिंदा निगला शिकार
कोबरा अपने शिकार को पूरी तरह जिंदा निगलता दिख रहा है। पहले वह सांप के सिर को मजबूती से पकड़ता है, फिर धीरे-धीरे उसे अपने मुंह के अंदर खींच लेता है। यह दृश्य साफ दिखाता है कि जंगल के नियम अब भी वही हैं – जो ताकतवर है, वही जीवित रह सकता है।
सोशल मीडिया पर मचा धमाल
यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तीन हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा -“प्रकृति बहुत क्रूर है, जीवित रहना केवल योग्यतम के लिए ही संभव है।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “रात के खाने के लिए डेंजर नूडल।”

























