छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ सरकार भी गाय को दे राज्यमाता का दर्जा : राकेश केशरवानी

IMG 20241001 WA0011

खरसिया। अंचल के प्रसिद्ध गौसेवक राकेश केशरवानी ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि महाराष्ट्र की तर्ज पर गाय को राज्यमाता का दर्जा शीघ्र दिया जाए। वहीं छत्तीसगढ़ शासन से गुजारिश की है कि प्रत्येक किसान के धान खरीदी पंजीकरण से पहले उन्हें गाय पालन की अनिवार्यता का नियम लागू करे, ताकि गौवंश का संरक्षण हो सके।

गौसेवा के लिए संकल्पित राकेश केशरवानी के द्वारा नगर में गौसेवा संगठन नाम से एक ग्रुप तैयार किया गया है, जो गौसेवा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रणी है। संगठन द्वारा प्रतिदिन गौवंश की निःस्वार्थ सेवा और सुरक्षा की जाती है। कहीं से भी दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सूचना प्राप्त होते ही संगठन द्वारा तत्काल राहत प्रदान की जाती है। वहीं अपाहिज हो चुके गौवंश को रेस्क्यू कर स्वयं के गौसेवा धाम में लाकर तब तक सेवा-जतन किया जाता है, जब तक वह पूर्ण रुप से स्वस्थ्य ना हो जाये। गोलोकवासी हो चुके गौवंश तथा अन्य जीव-जंतुओं का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से किया जाता है। गौधन शोभायात्रा, गौधन जागरूक यात्रा निकाली जाती है। गर्मी के दिनों में जगह-जगह जल सेवा के लिऐ कोटना रखवाये जाते हैं। वहीं बरसात के दिनों में सड़कों पर डेरा जमाए गौवंश को सुरक्षा-कवच रेडियम बेल्ट पहनाया जाता है। गौसेवा संगठन के सभी सदस्य गौवंश की सुरक्षा के लिए 24/7 समर्पित रहती हैं।

img 20241001 wa00072615189117275778436

पितृपक्ष में दो बार करवाया गौ-भण्डारा
गौसेवा संगठन के द्वारा दानदाताओं की सहभागिता से अनेकों बार गौभंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं पितृपक्ष में भी पंचमी को और त्रयोदशी को महा गौ-भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें खीर-पूरी तथा सब्जियों से युक्त खिचड़ी नगर भर में घूम-घूम कर गौवंश को खिलाई गई। गौसेवक राकेश केशरवानी का मत है कि गौमाता को भोग लगाने से हमारे सभी पितरों को भोग लग जाता है।

img 20241001 wa00107107549361638115663

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: