छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट : अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

cg weather V jpg 442x260 4g

रायपुर: इन दिनों प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। ऐसा मानों कि सावन की झड़ी लगी हुई। भारी बारिश की वजह से कई जिलों में नदी नाले उफान पर है। तो कई सड़कों पर जल जमाव की वजह से आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। हालांकि भारी बारिश के बीच रविवार को प्रदेश वासियों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन पूरे प्रदेश में अभी भी बादल छाए हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बिलासपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बीजापुर, बलरामपुर, कोरबा, कांकेर, बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, दुर्ग समेत रायपुर जिले में बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि एक जून 2024 से अब तक राज्य में 665.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1487.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 307.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 536.4 मिमी, बलरामपुर में 833.6 मिमी, जशपुर में 502.0 मिमी, कोरिया में 544.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 560.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: