छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हाट बाजार में चौपाल लगाकर पुलिस ने ग्रामीणों को किया साइबर फ्रॉड से सतर्क

IMG 20240807 WA0057

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर प्रत्येक बुधवार को सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनिवार्य रूप से साइबर फ्रॉड  संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड और विविध अपराधों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारीगण अपने स्टाफ के साथ सप्ताहिक बाजार में पहुंचे। उन्होंने वर्तमान में हो रही ठगी के बारे में सचेत कर ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।

ग्रामीणों को अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर आए कॉल पर बैंक अथवा निजी जानकारी आधार नंबर, बैंक, एटीएम पिन की जानकारी शेयर नहीं करने और अनजान लिंक को डाउनलोड करने से बचना बताया गया। उन्होंने साइबर क्राइम के शिकार होते की तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 या व्हाटसअप हेल्प लाइन 9479281934 पर सहायता प्राप्त करने कहा गया। साथ ही दुर्घटना से बचाव को लेकर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइए दी गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: