फिरोजपुर। दुनिया में मौत कब किसे मौत आ जाये इसकी कोई गारंटी नहीं है। बच्चा हो, जवान हो या बुजुर्ग कभी भी किसी भी वक्त मौत के आगोश में समा सकता है। इसका एक ज्वलन्त उदाहरण बीते 29 जून की सुबह पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुवार साहाए इलाके में चल रहा है क्रिकेट मैच के दौरान देखने को मिली जब एक लोकल मैच में 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज हरजीत सिंह ने छक्का जड़कर हाफ सेंचुरी पूरी की अपने साथी बल्लेबाज से
सेलिब्रेशन करने के लिए 10 से 12 कम उसकी और गया लेकिन इसी दौरान और जमीन पर बैठा और उसके बाद अचानक से गिर पड़ा। यह सब दृष्ट देखकर उसके साथी खिलाड़ी उसे उठाने के लिए दौड़े। मैदान पर अचेत देख उसे सीपीआर भी दिया गया लेकिन हरजीत सिंह की सांसों की लड़ियां थम चुकी थी उसने क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि हरजीत सफेद और काले रंग के टीशर्ट पहन कर बैटिंग कर रहे थे।
छक्का जड़ने के बाद हाजिर घुटनों के बल बैठ और कुछ सेकंड में उसकी जान चली गई। पूरे मैदान में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि हरजीत सिंह पेशे से एक कारपेंटर थे और क्रिकेट के शौकीन थे। वह फिटनेस को लेकर भी सजग रहते थे, लेकिन फिर भी इस तरह बीच मैदान में हार्ट अटैक से उनका यूं चले जाना लोगों को स्तब्ध कर गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना पिछले साल मुंबई के कश्मीरा इलाके में सामने आई थी, जहां एक युवक ने बॉक्स क्रिकेट के दौरान छक्का लगाया और पिच पर गिरते ही उसकी मौत हो गई थी। इन घटनाओं ने एक बार फिर से देशभर में तेजी से बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता बढ़ा दी है, खासकर युवाओं में इस तरह की आकस्मिक मौतों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी सतर्क कर दिया है।

























