छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भाजपा के मास्टर स्ट्रोक से कांग्रेस डिफेंसिव मोड में

IMG 20250201 WA0096

रायगढ़, 31 जनवरी। भाजपा के आज मास्टर स्ट्रोक ने कांग्रेस को पूरी तरह से विचलित करके रख दिया है। कांग्रेस आज दिन भर अपना घर महफूज  रखने की जद्दोजहद से जूझती रही। भाजपा के इस पैंतरे से कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव काफी हद तक बढ़ गया है। रायगढ़ की सियासत में आज दिन भर उथल-पुथल मचा रहा। पहले श्रीमती शीला साहू के नाम वापसी की खबर आई। हालांकि, शीला साहू ने स्वास्थ्यगत कारणों से नामांकन वापस लिया है क्योंंकि उनके पति गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उपचार चल रहा है।

कारण जो हो, मगर भाजपा को बढ़त अवश्य मिल गया। इस खबर के महज एक घंटे बाद कांग्रेस के एक और प्रत्याशी खिरलाल सिंह ठाकुर ने नामांकन वापस ले लिया और वार्ड नंबर ४५ के भाजपा उम्मीदवार नारायण पटेल की बांछें खिल गई। इस पॉलिटिकल ड्रामे के बाद कांग्रेस इस बात को लेकर दुविधा में है कि निकट भविष्य में कोई और प्रत्याशी चुनाव समर से बीच में न हट जाएं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: