छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा! 6.92 लाख की रकम घूमाने वाले दो “म्यूल मास्टर” गिरफ्तार – पुलिस ने खोला करोड़ों की ठगी का जाल?

रायगढ़, 14 नवंबर। रायगढ़ जिले की पुसौर पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वय” पोर्टल से साइबर अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शोध एवं अनुसंधान के लिए पुलिस को उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न बैंकों में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम के लेनदेन में प्रयुक्त हुए खातों का विवरण साइबर सेल रायगढ़ को प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान पुसौर क्षेत्र के कारीछापर निवासी ईश्वर सिदार का नाम सामने आया, जिसे तलब कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में ईश्वर सिदार ने बताया कि उसके गांव के ही ऋषि कुमार सिदार ने उसे बैंक में जाकर अपने नाम से खाता खुलवाने के लिए कहा था और बदले में प्रतिमाह 1000 रुपये देने का लालच दिया था। ईश्वर सिदार ने कर्नाटक बैंक में खाता खुलवाकर पासबुक ऋषि को सौंप दी थी, जिसके एवज में उसे 1000 रुपये मिले भी थे। इस खाते के लेनदेन के बारे में उसे आगे कोई जानकारी नहीं थी। साइबर सेल की जांच में उक्त खाते में कुल 6,92,200 रुपये साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि के रूप में जमा होना पाया गया। दोनों आरोपी यह जानते हुए कि इन खाते के जरिए अवैध रूप से ठगी की रकम को हासिल कर उसे आगे पहुंचाने का कार्य जावेगा और उन्होंने यह कृत्य किया।

साइबर सेल रायगढ़ की लिखित शिकायत पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 263/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान ईश्वर सिदार (29 वर्ष) तथा ऋषि कुमार सिदार (33 वर्ष), दोनों निवासी कारीछापर थाना पुसौर, के विरुद्ध अपराध साबित होने पर उन्हें कल 13 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: