छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एक्सपोज हो चुके हैं भूपेश बघेल, इसीलिए लगा रहे आरोप – ओपी

KELOPRAVAHOPCHAUDHARY 3

रायगढ़। पिछले दिनों रायगढ़ पुलिस ने कुख्यात सटोरियों पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से भी ज्यादा नकदी बरामद की थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं के साथ उस सटोरिए की तस्वीर वायरल करते हुए संरक्षण देने का आरोप लगाया था। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखा जवाबी हमला किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल एक्सपोज हो चुके हैं, जनाधार खो चुके हैं, इसलिए ऐसे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हाल के कुछ दिनों में छग में फोटो पॉलिटिक्स के कारण माहौल गरमाया हुआ है।

रायगढ़ पुलिस ने सट्टेबाज करण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इसके बाद कांग्रेस की ओर से कई भाजपा नेताओं के साथ करण की फोटो वायरल की थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ भी उसकी फोटो शेयर की गई थी। भाजपा की ओर से भी कांग्रेस नेताओं के साथ करण की तस्वीर शेयर की गई। इस मामले पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में एक करोड़ रुपए की नकदी पकड़ी गई। सट्टे का पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। भूपेश बघेल फोटो के आधार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

फोटो तो कांग्रेस नेताओं के साथ भी है, तो क्या वही आरोप कांग्रेस नेताओं पर भी लगाएंगे? क्या राजनीतिक संरक्षण होता तो इतनी बड़ी कार्रवाई हो पाती। सटोरिए को राजनीतिक संरक्षण न देते हुए कानून का राज स्थापित करने, आपराधिक कृत्यों पर कार्रवाई करने का आदेश राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ दिया गया। इसीलिए पुलिस की कठोर कार्रवाई हो पा रही है। 

पुलिस संरक्षक ही नहीं, संचालक बन गई थी

ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पुलिस केवल अपराध की संरक्षक ही नहीं, संचालक बन गई थी। महादेव एप हो या कोई और अपराध, पूरी तरह संरक्षण था। भूपेश बघेल की सरकार में सटोरियों को बाहर से बुलाते थे और संरक्षण देकर यहां सट्टा नेटवर्क संचालित करवाते थे। पूरा वसूली का सिस्टम बना था। आज करोड़ों की वसूली हो रही है। भूपेश बघेल जी जनता के सामने एक्सपोज हो चुके हैं, अपना जनाधार खो चुके हैं इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: