रायगढ़। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। ऐसे ही भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव और उनके स्टाफ ने जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर पहुंच कर रक्षाबंधन का त्यौहार को बड़े ही खुशी के साथ मनाएं।
बच्चियों से राखी बंधवाये और सभी को मिठाई देकर आशीर्वाद स्वरुप उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए बोले जब भी इस क्षेत्र में मेरी आवश्यकता पड़े मुझे एक कॉल करना दौड़ते चला आऊंगा। आप लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारा धर्म है। इसी बीच थाना प्रभारी ने बच्चों को प्रेणना दायक शब्दों से सम्बोधन किया एवं सभी को रक्षाबंधन के त्यौहार की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच स्नेह और सुरक्षा के बंधन को और भी मजबूत होते देखा गया।


























You must be logged in to post a comment.