छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नामांतरण से पहले बताया ही नहीं जमीन पर अपार्टमेंट है, पूरी प्रक्रिया सन्दिग्ध: खरसिया में 25 फ्लैट वाले अपार्टमेंट को पंचनामा में किया गायब, पटवारी को नजर नहीं आई बिल्डिंग

IMG 2bfdce5f d4ec 4b96 8765 67b1b1a91dcc

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। खरसिया में ओम हाईट्स एंड डेवलपर्स के आवासीय प्रोजेक्ट पर एक पार्टनर की पत्नी और बेटों ने दावा कर लिया है। दस्तावेज बताते हैं कि उक्त भूमि पार्टनरशिप फर्म के नाम पर की गई थी। डेवलपमेंट के लिए एक का नाम दर्ज किया गया था। भूमि के नामांतरण में एक दिलचस्प बात सामने आई है। पटवारी ने जमीन पर अपार्टमेंट को ही गायब कर दिया। खरसिया में ओम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की संपत्ति को लेकर जो विवाद सामने आया है, उसमें अब राजस्व विभाग का फैला भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया है। भागीदारी फर्म के दस्तावेजों को अनदेखा करते हुए नामांतरण किया गया।

खरसिया के सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और जयेश कुमार मिरानी ने मिलकर 2011 में रियल एस्टेट फर्म ओम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की नींव रखी। उन्होंने बंधवा तालाब के पास भूमि खसरा नंबर 478/16/ख, 479/2, 479/21, 479/22 कुल रकबा 0.356 हे. भूमि को फर्म के नाम ट्रांसफर करवाया। इस पर 25-25 फ्लैट्स के दो अपार्टमेंट बनाने का प्लान किया गया। राजेश अग्रवाल ने इस भूमि को फर्म की पूंजी के रूप में शामिल किया था जिसके बदले 6,79,000 रुपए उनके एकाउंट में ट्रांसफर किए गए। फर्म के पंजीयन में इस बात का जिक्र किया गया है।

निर्माण के पूर्व 2011 में नगर पालिका और नगर तथा ग्राम निवेश से अनुमति भी ली गई। पार्टनरशिप डीड भी विधिवत पंजीकृत कराई गई। 2012 में आयुष शेख नामक ठेकेदार से एग्रीमेंट किया गया। राजेश अग्रवाल की मृत्यु जब हुई, तब एक अपार्टमेंट बन चुका था। रेरा में पंजीयन के बाद रजिस्ट्री करवाई जानी थी। राजेश की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी संगीता देवी, पुत्र ऋषभ अग्रवाल और हिमांशु अग्रवाल ने नामांतरण आवेदन लगा दिया। पटवारी संजय कुमार चौहान ने नामांतरण प्रकरण में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पटवारी ने भूमि की स्थिति का कॉलम खाली छोड़ दिया। भूमि को कृषि भूमि बताया गया जबकि डायवर्सन हो चुका था। गलत तथ्यों के आधार पर तहसीलदार खरसिया ने नामांतरण कर दिया।

इस आर्टिकल को भी जरूर पढ़ें

सारे प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध, एफआईआर दर्ज करने की मांग
ओम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के अन्य भागीदारों ने सारे प्रमाणित दस्तावेज सुरक्षित रखे हैं। पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है। उनका कहना है कि पटवारी व राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर नामांतरण करवा लिया गया। फर्म की संपत्ति को बिना अन्य भागीदारों को सूचना नोटिस दिए, अपने नाम करवा लिया गया। इश्तिहार प्रकाशन भी नहीं किया गया। भूमि पर बने अपार्टमेंट में कई किराएदार रह रहे थे। कई फ्लैट्स की बिक्री फर्म ने की थी जिसकी रजिस्ट्री बाकी है। लेकिन फर्म के भागीदारों को बताए बिना ही फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं। उन्होंने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करने की मांग की है।

img 20261012 wa00028013643948425896133
img 20261012 wa00032855321244801085350

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: