छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल वॉशरी के अंदर 80 ट्रैक्टर रेत और 350 टन गिट्टी मिला डंप

IMG 20261028 WA0005
  • ठेकेदार को स्रोत की जानकारी व रॉयल्टी पर्चियां प्रस्तुत करने के निर्देश, रेलवे साइडिंग के प्लेटफॉर्म का हो रहा है निर्माण

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। खनिज विभाग ने खरसिया के एक रेलवे साइडिंग में दबिश देकर भारी मात्रा में गौण खनिज जब्त किया है। व्हाइट सैण्ड नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी इसका निर्माण कर रही है। मौके पर करीब 80 ट्रैक्टर रेत और 350 टन गिट्टी डंप मिली है। गौण खनिजों का अवैध दोहन कर रहे माफियाओं की पौ बारह हो रही है। केवल सरकारी निर्माण कार्यों का भुगतान करने के पहले रॉयल्टी पर्ची देखी जाती है। लेकिन जहां निजी निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहां न तो रॉयल्टी का पता है और न पर्ची का। किसी भी वेंडर को सप्लाई का ठेका दे दिया जाता है। निर्माण का एकमुश्त भुगतान हो जाता है।

जितनी भी बड़ी इमारतें, मॉल, कॉम्पलेक्स, मकान, गोदाम बन रहे हैं, किसी में रॉयल्टी नहीं चुकाई जाती। खनिज विभाग को शिकायत मिली थी कि वॉशरी एंड लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस प्रालि के परिसर के अंदर भारी मात्रा में रेत और गिट्टी डंप है। शिकायत में इस गौण खनिज की रॉयल्टी नहीं होने की सूचना दी गई थी। जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा व अनुराग बड़ा को जांच के लिए भेजा। मौके पर करीब 80 ट्रैक्टर बालू और 350 टन गिट्टी डंप मिली। वॉशरी के मैनेजर से इसके स्रोत की जानकारी मांगने पर उसने ठेकेदार द्वारा मंगाए जाने की बात कही। खनिज विभाग ने निर्माण ठेकेदार को नोटिस देकर खनिज की जानकारी मांगी है।

रेत की कोई खदान नहीं थी, कहां से लाए

जिले में उसरौट के अलावा कोई भी रेत खदान संचालित नहीं थी। उसरौट को भी चार महीने पहले बंद कर दिया गया था। अब इतनी ज्यादा मात्रा में रेत कहां से आया। गिट्टी का भी ऑनलाइन टीपी प्रस्तुत करना होगा। बताया जा रहा है कि बिना पर्ची के खनिज डंप किया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

5249a07088abade6917bc8ee063271794526fa7c9ed4e05739ff410dd4948b17?s=90&d=mm&r=g

आशीष शर्मा

Share: