रायगढ़, 02 फरवरी: नगर में निकाय चुनाव का महासंग्राम आरंभ हो चुका है, और इस बार रायगढ़ की हॉट सीट माने जाने वाले वार्ड क्रमांक 19 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर जब से शालू अग्रवाल ने चुनावी मैदान में कदम रखा है, तब से इस क्षेत्र का माहौल ही बदल गया है। शालू अग्रवाल का इस वार्ड से गहरा संबंध है, क्योंकि वह इस वार्ड की बेटी और बहू दोनों हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनीं शालू अग्रवाल ने अपनी चुनावी प्रचार की शुरुआत जोरदार तरीके से की है। वह हर घर में समर्थन जुटाने के लिए पहुंच रही हैं। वार्ड के मतदाताओं का मिजाज देखकर यह लगता है कि इस बार वे अपनी वार्ड की बेटी को ही मौका देने का मन बना रहे हैं। शालू अग्रवाल की शिक्षा और युवा सोच, दोनों ही मतदाताओं को आकर्षित कर रहे हैं।रविवार को शालू अग्रवाल के समर्थन में ढोल नगाड़ों के साथ एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। रैली का रास्ता मंदिर चौक, कोष्टा पारा, पैलेस रोड, गद्दी चौक, और सुभाष चौक से होते हुए एम.जी. रोड तक गया। इस रैली में हर किसी ने शालू को अपना आशीर्वाद दिया और उनके पक्ष में समर्थन जताया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश मेहर ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया
रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी शालू अग्रवाल ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक भव्य रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। रैली मंदिर चौक से होते हुए कोस्टा पारा पहुंची, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश मेहर ने शालू अग्रवाल का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। शालू अग्रवाल के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता भी प्रचार अभियान में सक्रिय हो गए हैं। रैली में पूर्व मंत्री कृष्ण गुप्ता, संतोष राय, रमेश बंसल, प्रदीप गर्ग, अरुण गुप्ता, सुनील गुप्ता, बजरंग महमिया, राकेश पांडे, दीपक पांडे, राजेश भारद्वाज, हरमीत सिंह घई, राजू गुप्ता, रवि पांडे, अनुराग गुप्ता और सौरभ अग्रवाल समेत कई अनुभवी नेता शामिल हुए। वरिष्ठ नेता जगदीश मेहर ने सभी कांग्रेस नेताओं का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया और उन्हें चुनावी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
अजय रतेरिया ने दिया जीत का आशीर्वाद
प्रचार के दौरान शालू अग्रवाल की रैली जब गद्दी चौक पहुंची, तो शालू स्व. राम स्वरूप रतेरिया की गद्दी में आशीर्वाद लेने पहुंची। जहां चक्रधर गौशाला के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी अजय रतेरिया ने शालू का स्वागत करते हुए जीत का आशीर्वाद दिया।

भव्य रैली में वार्डवासियों की भारी भागीदारी
शालू अग्रवाल की चुनावी रैली में क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें गब्बर डालमिया संजय अग्रवाल (कालू), दीपेश अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, प्रियांशु गुप्ता,मुकेश अग्रवाल, यश गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, सौर्य शर्मा, अनमोल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, सरस अग्रवाल, परम टुटेजा, शुभम सोनी, तुषार कंकडवाल, अपार सिंह टुटेजा, मयंक मोडा, स्नेह छाबड़ा, स्वास्तिक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (नारियल), शुभम अग्रवाल (गोपी टाकीज), अमितेश गोयल, अनुकूल बापोडिया, अमन गोयल, प्रणय राजपूत, दीपांशु सिंह, संजय अग्रवाल (पोल्ला), प्रिंस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, धीरज शर्मा, गौरव अग्रवाल शामिल हुए।

महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी
रैली में सुमित्रा अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, मोनाल गुप्ता, हेमलता गोयल, सिमरन गोयल, कोमल अग्रवाल, नौरंगी देवी अग्रवाल, सृष्टि शर्मा, संतोष शर्मा, मुस्कान कंकड़वाल, काशवी बेरीवाल, आशा गोयल,चंचल गोयल, रितु गोयल, सुमन गोयल, विनीता डालमिया, वंदना डालमिया, सुषमा डालमिया, अभय अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, इशा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल समेत कई महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।
कुछ तस्वीरें








































You must be logged in to post a comment.