छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत : जामपाली फाटक और SPGCL ब्लॉक स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ हादसा, मृतक की पहचान अब तक नहीं

रायगढ़, 26 अगस्त 2026। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जामपाली फाटक/समपार और एसपीजीसीएल (SPGCL) ब्लॉक स्टेशन के बीच अप लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से बिलासपुर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसे में सिर फटने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मृतक ने टी-शर्ट और गहरे रंग की लोवर पैंट पहन रखी थी। कमर में गमछा/साफी बंधा हुआ था और वह नंगे पैर था। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना रेलवे पुलिस तथा नजदीकी थाना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल मृतक की पहचान अज्ञात है।

नीचे देखिए विडियो

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: