रायगढ़। रायगढ़ में जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। डीडीसी और बीडीसी के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में समर्थन जुटाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के युवा नेता और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी आकाश मिश्रा का जनसंपर्क अभियान चर्चा का केंद्र बना हुआ है।बीते बुधवार को आकाश मिश्रा ने लारा, महलोई, केशाईपाली, उमरिया, कोतासुरा और छोटे हल्दी जैसे ग्रामीण इलाकों का दौरा कर सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल जाना और चुनाव में समर्थन व आशीर्वाद का निवेदन किया। मिश्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के चलते उनके चुनावी अभियान की गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है।
गौरतलब है कि आकाश मिश्रा को ग्रामीण इलाकों में एक ऐसे नेता के रूप में पहचाना जाता है, जो राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानते हैं। पिछले पांच वर्षों में उनके गृह ग्राम बुनगा क्षेत्र में समस्या निवारण कार्यालय की तरह कार्य करता रहा है, जहां लोगों की हरसंभव मदद की गई। मिश्रा ने न केवल व्यक्तिगत स्तर पर सहायता की, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहे। अब, जब वे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से चुनावी मैदान में हैं, तो ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां-जहां उनका काफिला पहुंच रहा है, वहां लोग उनका दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और समर्थन जता रहे हैं।
उनके नामांकन के बाद से ही उनका चुनाव प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है और अब यह अभियान व्यापक जनसंपर्क में बदल चुका है।ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आकाश मिश्रा इस चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करेंगे और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके प्रति लोगों का विश्वास और अपार समर्थन यह संकेत दे रहा है कि रायगढ़ की राजनीति में एक युवा नेतृत्व ने मजबूती से कदम रख दिया है, जो जनसेवा के सिद्धांतों को प्राथमिकता देता है।
जनसंपर्क की तस्वीरें

















































You must be logged in to post a comment.