छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कीटनाशी नियमों की अनदेखी पर कृषि विभाग की कार्रवाई, दो दुकानों की अनुज्ञप्ति निलंबित

image editor output image 1354802841 1788968077390
  • एक कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी, नकली व अवसान दवाओं की बिक्री रोकने लगातार हो रहा निरीक्षण

रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी, फफूंदनाशी एवं खरपतवारनाशी दवाएं उपलब्ध कराने तथा नकली एवं अवसान हो चुकी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशी विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड रायगढ़ में कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 का पालन नहीं करने वाले कृषि केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

निरीक्षण के दौरान मेर्सस दासरथी कृषि सेवा केन्द्र, महापल्ली एवं मेसर्स विकास स्मार्ट कृषि केन्द्र, बोईरदादर की अनुज्ञप्ति प्रभाव से निलंबित की गई। वहीं मेसर्स विकास कृषि केन्द्र द्वारा आवश्यक पंजी संधारण नहीं किए जाने तथा नियम 10(4), 15(1) एवं 15(2) का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम में कीटनाशी निरीक्षक अभिषेक पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रायगढ़ तथा कृषि विकास अधिकारी विनोद पटेल शामिल रहे।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कीटनाशी विक्रय संस्थानों का नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य बाजार में नकली, अमानक एवं अवसान दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि किसानों को उनकी फसल के लिए सही एवं गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी, फफूंदनाशी और खरपतवारनाशी दवाएं उपलब्ध हो सकें।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: