छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नगर पेट्रोलिंग दौरान महुआ शराब के अवैध विक्रय पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

image editor output image162799149 1723128071420

रायगढ़। कल शाम चौकी खरसिया पुलिस स्टाफ को टाऊन पेट्रालिंग दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर अजय केंवट निवासी खंतीपार के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया। पुलिस को सूचला मिली थी कि अजय केंवट अपने घर खंतीपार खरसिया में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।

पुलिस पेट्रालिंग गवाहों के साथ मौके पर जाकर दबिश दी गई। मौके पर अजय केंवट के घर के सामने महुआ शराब बिक्री के लिए रखी पाई गई। अजय केंवट के कब्जे से प्लास्टिक की बोतल में लगभग 08 लीटर महुआ शराब (₹1600) बरामद की गई है जिसे आरोपी बिक्री के लिए रखना बताया। चौकी खरसिया में आरोपी अजय केंवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी खंतीपार, वार्ड क्रमांक 10, खरसिया पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई किया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: