छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार : दोस्त को शराब पिलाकर मोबाइल किये चोरी और ऑनलाइन 2.40 लाख रूपये ट्रांसफर

image editor output image128628872 1723127248903

रायगढ़। चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल महतो (29 साल) निवासी ठाकुरदिया को आज मुखबीर सूचना पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा स्टेशन के पास धर दबोचा जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मोबाइल चोरी को लेकर 13 फरवरी 2024 को डभरारोड खरसिया निवासी गोविंद गुप्ता (उम्र 28 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 नवंबर 2023 की रात, लगभग 9 बजे, वह राठौर चौक के पास अपने दोस्त बिट्टु सिंह, राहुल महतो, सौरभ अग्रवाल के साथ शराब पीया था। दोस्त इसके मोबाइल फोन पर यूपीआई नंबर देख लिये थे। इसे नशे में घर छोड़ कर आये। अगले दिन सुबह जब वह उठा, तो उसका मोबाइल गायब था।

दुसरा मोबाईल व सिम लिया और अपने मोबाईल में फोन पे एप डाउन लोड किया तो पता चला कि खाते से फोन पे के माध्यम से बिट्टु सिंह, राहुल महतो व अन्य के खाते में दिनांक 11.11.23, 12.11.23 एवं 13.11.23 को रकम 2,40,000 रूपये ट्रजेक्शन हो चुका था। मोबाइल चोरी की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में आरोपियों पर अप.क्र. 97/2024 धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर आरोपी बिट्टु सिंह और  सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताये गोविंद के मोबाइल से ट्रांसफर में मिले रूपए से सौरभ अग्रवाल ने 70 हजार रूपये और बिट्टु सिंह ने 50 हजार रूपए लिये थे। दोंनो गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। आरोपी राहुल महतो फरार था जिसे आज गिरफ्तार किया गया।

आरोपी राहुल महतो ने बताया कि उसने चोरी मोबइल से अपने मोबाइल पर 140000 रूपये फोन पे किया था, गोविंद का मोबाइल खरसिया चौंक पर कहीं गिर गया। मोबाइल चोरी कर उसके माध्यम से पैसे निकाले और इसे खर्च किया। आरोपी को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर क्षत्री, आरक्षक सोहन यादव, किर्ती सिदार की अहम भूमिका रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: