छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अटल रॉक गार्डन के पास युवती के साथ गैंगरेप

botalda waterfall 7780834

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। खरसिया क्षेत्र के ग्राम बोतल्दा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉक गार्डन के पास एक युवती के साथ गैंग रेप करने व लूट पाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारम्भ की है।  वहीं दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया क्षेत्र में ग्राम बोतल्दा में स्थित पिकनिक स्पॉट रॉक गार्डन के पास सुनसान इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवती के साथ गैंग रेप के बाद उससे लूट पाट व जान से मारने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है परन्तु सूत्रों के अनुसार पीडि़ता की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 309 (6), 70 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं पीडि़ता का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया है।

फिलहाल, इस पूरे प्रकरण में पुलिस की ओर से मामले का खुलासा नहीं किया गया है परन्तु बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा युवती का बयान दर्ज करने के साथ ही दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: