छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के वार्ड ब्वाय ने फांसी लगाकर सुसाईड किया 

RaigarhMedicalCollegekelopravah

रायगढ़। मेकाहारा के वार्ड ब्वाय ने किराये के मकान में फांसी लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। युवक ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त वाकया चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के फरसाबहार थानांतर्गत ग्राम कलईबहाल निवासी एलफिज केरकेट्टा पिता रामानुज केरकेट्टा (उम्र 28 वर्ष) विगत तीन वर्षों से रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत था तथा छोटे अतरमुड़ा में किराये के मकान में रहता था।

रविवार की रात 8 बजे ड्यूटी से वापस आने के बाद वह अपने कमरे में जा कर सो गया था। सुबह काफी देर तक उसके बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक प्रहलाद पटेल ने एलफिज के दोस्त को बुलवाया और भीतर झाक कर देखा तो उसकी लाश फांसी के फदें पर लटकी हुई थी। मकान मालिक ने थाने में इस बात की सूचना दी। वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल भिजवाया जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं एलफिज ने किन कारणोंं से खुदकुशी की है इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा। चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Latest News

Share: