छोड़कर सामग्री पर जाएँ

NH-49 पर रक्सापाली के पास भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर, आरोपी चालक फरार, मामला दर्ज

%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8%E0%A4%B2 %E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%B5%E0%A5%87 49 %E0%A4%AA%E0%A4%B0 %E0%A4%86%E0%A4%A7%E0%A5%80 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4 %E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%A4 %E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%B0 %E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE %E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95 1

रायगढ़-खरसिया‌। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-49 पर रक्सापाली के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

काम से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम किरकार (थाना मालखरौदा) निवासी भुजबल प्रसाद चन्द्रा, जो नहरपाली स्थित जे.एस.डब्ल्यू. कंपनी में कार्यरत हैं, दिनांक 22 जुलाई 2026 की रात लगभग 10:00 बजे ड्यूटी खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11BH 0341) से अपने घर लौट रहे थे।
रात लगभग 10:30 बजे जैसे ही वे भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच रोड पर ग्राम रक्सापाली के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक OR-19 K-0894) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर मोटरसाइकिल के घसीटने के निशान बन गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बहन को फोन पर दी सूचना
घटना के तुरंत बाद घायल भुजबल प्रसाद चन्द्रा ने मोबाइल फोन से अपनी बहन श्रीमती कृष्णा (निवासी ग्राम रक्सापाली) को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उनकी बहन और आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे।
घायल भुजबल को कमर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई थीं। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तत्काल ‘डायल 112’ संजीवनी वाहन को बुलाया गया और घायल को इलाज के लिए चपले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

भूपदेवपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रार्थिया (घायल की बहन) के बयान और रिपोर्ट के आधार पर भूपदेवपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 125(A) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विवेचना जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: