खरसिया, 10 दिसंबर। खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देहजरी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना कोल्ड स्टोरेज के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत देहजरी के उप-सरपंच प्रतिनिधि सुशांत पटेल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी खरसिया थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हादसे में मृत बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। फिलहाल, खरसिया पुलिस जांच में जुटी हुई है।
खबर अपडेट पर है..
इस खबर को शेयर करें:
Editorial
News Room
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।
You must be logged in to post a comment.