छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया NH-49 पर बड़ा हादसा टला : उल्दा–पतरापाली के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को घसीटा, बाल-बाल बचे कार सवार.. देखें Video

image editor output image2113928543 1769180449353

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम उल्दा और पतरापाली के बीच आज सुबह करीब 10:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मारते हुए करीब 50 से 60 फीट तक घसीट दिया। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि भीषण टक्कर और कार के घसीटे जाने के बावजूद कार सवार दोनों लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार रायगढ़ से कोरबा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उल्दा और पतरापाली के बीच ट्रेलर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

देखिए Video

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: