छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तेज रफ्तार कार ने 3 लड़कों को रौंदा, एक की मौत, घटना CCTV में कैद! मौत का मंजर देख कांप उठेगी रूह.. Watch Video

IMG 20241007 WA0037

फर्रुखाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। घटना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर स्थित पाल गेस्ट हाउस के पास की है, जहां सड़क के किनारे बैठे तीन लड़कों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा:
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, तीनों लड़के दौड़ने के बाद थकान के कारण सड़क के किनारे बैठकर आपस में बात कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और तीनों को कुचलते हुए फरार हो गई। सड़क के दूसरी तरफ मौजूद लोगों ने यह भयावह मंजर देखा और दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। हालांकि, तब तक कार चालक मौके से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक न तो कार को बरामद किया गया है और न ही चालक को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो:
इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर कोई भी सन्न रह जाएगा। पुलिस वीडियो की मदद से कार और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: