छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया : नवरात्रि एवं विजयादशमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

IMG 20241002 WA0023

खरसिया। नवरात्रि एवं विजयदशमी के त्योहारों को लेकर आज चौकी खरसिया में तहसीलदार लोकेश मिरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी संजय नाग एवं शहर के गणमान्य नागरिकों पत्रकारों नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों एवं विजयादशमी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों ने अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

तहसीलदार लोकेश मिरी ने कहा कि डीजे साउंड पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा मध्यम साउंड में आरती के समय छोटे माइक में आरती एवं भजन की परमिशन रहेगी। जहां तक हो सके सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कोशिश करें एवं व्यवस्था बनाने के लिए अपने स्वयं के गार्ड की व्यवस्था कर सके तो उत्तम रहेगा। विसर्जन के समय सडक़ के एक तरफ ही चले ताकि दूसरी तरफ से आना जाना होता रहे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्लान बनाया जा रहा है।

सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह निष्ठा पूर्वक सुबह और रात दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करें। प्रकाश व्यवस्था में अवरोध न हो इसके लिए बिजली विभाग को भी निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही दुकानदार व्यापारियों से मेरा आग्रह है कि वह सामान को सडक़ पर ज्यादा ना निकाले ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। कुछ दिनों के लिए नो एंट्री एवं एक दो मार्गों को वन वे किया जावेगा। सभी दुर्गा समितियां से भी आग्रह है कि वह व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने कहा कि पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। पुलिस आपके सहयोग के लिए है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। चौकी प्रभारी संजय नाग ने कहा कि आप सबके सहयोग से ही संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से की जावेगी। अधिकारियों ने उपस्थित सभी लोगों के सुझाव को अमल में लाने एवं शिकायतों का निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: