छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया NH-49 पर भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने अर्टिगा कार को पीछे से मारी टक्कर.. देखें Video

खरसिया। हादसों की डगर कहे जाने वाले रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे-49 पर बीती रात एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। चपले के अग्रसेन चौक के पास रात करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अर्टिगा कार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार करीब 50 फीट तक घिसटते हुए डिवाइडर के ग्रिल में जा घुसी। रायगढ़ से खरसिया की ओर जा रही अर्टिगा कार (क्रमांक CG13-BF-6902) में टांडापारा (बरगढ़ खोला) निवासी वीरेंद्र पाण्डेय और प्रियंका पाण्डेय सवार थे। इस भीषण भिड़ंत में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अगले पहिए का व्हीलबेस टूट गया।

राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रियंका पाण्डेय को आई चोटों के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है, जबकि वीरेंद्र पाण्डेय सुरक्षित हैं। टक्कर मारने वाले ट्रेलर (क्रमांक CG10-BV-0468) का मालिक सचिन पटेल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक रवि कुमार सारथी (22 वर्ष, निवासी ग्राम देहजरी) को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सड़क सुरक्षा पर उठते सवाल

रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे ये हादसे अब महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। चपले के पास हुआ यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है। हालांकि इस घटना में पाण्डेय परिवार की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन ‘हादसों की डगर’ बन चुके इस मार्ग पर हर गुजरता दिन किसी बड़ी अनहोनी का डर पैदा कर रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा ट्रेलर को जब्त करना और चालक को हिरासत में लेना एक त्वरित कार्रवाई तो है, पर जरूरत इस बात की है कि ऐसे ब्लैक स्पॉट्स पर भारी वाहनों की गति सीमा तय की जाए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष के जान माल का नुकसान ना हो।

घटना के बाद कार की हालत
image editor output image 1591490757 17691948753532769937389541742757
चालक का ड्राइविंग लाइसेंस
img 20260123 wa0078715724974597413533
घटनाकारित ट्रेलर का नंबर
img 20260123 wa00762414782613155598637
घटनाकारित ट्रेलर
img 20260123 wa00753687421355312472590
img 20260123 wa00745163582854611762623

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: