Skip to content

केदारनाथ में श्रद्धालु ने तोड़ा दम, एंबुलेंस मिली न हेलिकॉप्टर, परिजनों ने पूछा- क्या सिर्फ VIP के लिए हैं सुविधाएं?

केदारनाथ मोदी

उत्तराखंड। बाबा केदारनाथ की पूजा के बाद बुधवार को धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. लेकिन पहले दिन ही यहां व्यवस्थाओं को पोल खुल गई. यहां गुजरात से आए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मौत के बाद उनके परिजनों को जिस तरह से परेशानी और संवेदनहीनता का सामना करना पड़ा, उसने पूरी यात्रा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. बताया जा रहा है कि गुजरात के बड़ौदा निवासी श्रद्धालु अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे. जहां हार्ट अटैक आने से एक श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की मौत हो गई. परिजनों ने समय पर मेडिकल से लेकर अन्य सुविधा न मिलने का आरोप लगाया है.

आरोप है कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक हेलीपैड पर चिलचिलाती धूप में पड़ा रहा. परिजन हेलीकॉप्टर से शव को नीचे भेजने की मांग करते रहे, लेकिन तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की गई. परिजनों ने सवाल किया कि ‘अगर वीआईपी मूवमेंट के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध हो सकता है, तो एक श्रद्धालु के शव के लिए क्यों नहीं?’

मामले को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में मौत हो गई. ऐसे में मृतक को हेली के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा जाना था, लेकिन आज केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीजीसीए की ओर से निरीक्षण किया गया. जिससे देरी हुई. वर्तमान में शव को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में रखा गया है. यहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. केदारनाथ के लिए डीजीसीए की ओर से निरीक्षण किए जाने के बाद ही हेली कंपनियों को उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: