छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लैलूंगा के अवैध पटाखा गोदाम में बारूद का जखीरा, यहां अनुमति नहीं लगती?

IMG 20261112 WA0002
  • ढोरोबिजा में बेहिसाब स्टॉक की आवक, कितना बेचा कोई हिसाब नहीं, कच्चे में हुआ पूरा काम

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस का होहल्ला केवल रायगढ़ शहर में ही है। लैलूंगा में इसकी कोई जरूरत नहीं है। पुलिस ने कह दिया कि अमुक जगह पर इतना पटाखा स्टॉक होगा, तो वही सही है। लैलूंगा के ढोरोबिजा में तो सैकड़ों टन पटाखा ऐसे गोदाम में भंडारित है, जहां अनुमति ही नहीं है। रायगढ़ जिले में लैलूंगा एक ऐसा ब्लॉक है, जहां नियम-कानून की छाया तक नहीं पड़ती। यहां कुछ भी कर सकते हैं, सबकुछ सेटिंग पर निर्भर है। अवैध पटाखा कारोबार का हब बन चुका है। दीपावली के पहले से यहां एक अवैध गोदाम तैयार किया गया था जो अब स्थाई हो चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां की अनुमति नहीं ली गई है। इसके बिना ही अवैध रूप से पटाखा भंडारित किया गया है। जिला प्रशासन केवल उन्हीं को लाइसेंस दे रहा था, जिनको संबंधित पुलिस थाने से हरी झंडी मिली थी। लैलूंगा के ढोरोबिजा में लाइसेंस के लिए कोई गया ही नहीं। लेकिन यहां अनधिकृत रूप से बारूद का जखीरा जगा कर लिया गया। दीपावली के बाद भी पटाखों की भारी मात्रा भंडारित है। यह स्टॉक कहां से आया, कितना बेचा गया, इसका पूरा हिसाब कच्चे में हुआ है। सुरक्षा मानकों की दृष्टि से रायगढ़ शहर में गोदाम को मंजूरी नहीं दी गई, लेकिन लैलूंगा में कोई नियम लागू नहीं होते। बारूद गोदाम के लिए जो मानक तय किए गए हैं, उनमें से एक का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

कच्चे बिलों में खरीदी, बिना बिल के बिक्री

ढोरोबिजा में पटाखों के कारोबार में कोई जीएसटी भी नहीं चुकाई गई। अवैध पटाखा गोदाम तक आसानी से लाने में कई सरकारी मुलाजिमों की भी भूमिका है। कैसे कोई जांच नहीं हुई। एक भी गाड़ी नहीं पकड़ाई। बिना टैक्स चुकाए लाखों के पटाखे बेचे गए। इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: