छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश

image editor output image 965665034 1794698191100

रायगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमान जितेंद्र जैन जी के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा विशेष न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमान शहाबुद्दीन कुरैशी जीबमार्गदर्शन में तथा श्रीमति नेहा यति मिश्रा सीजीएम/ सचिव डालसा रायगढ़ के परिपालन में दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरलिया, तहसील रायगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक रामचरण नवनीत, स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं के मध्य पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLV) बालकृष्ण चौहान, लवकुमार चौहान, सुभाष चौधरी एवं टीकम सिंह सिदार द्वारा विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई।

इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल श्रम निषेध कानून, पॉक्सो एक्ट 2012, बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण, गुड टच-बैड टच तथा बच्चों के साथ होने वाले शोषण एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही NALSA डॉन योजना 2025 एवं आशा योजना 2025 के माध्यम से बच्चों के हित में उपलब्ध विधिक सहायता एवं संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या परेशानी की स्थिति में बिना डर के अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 एवं निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बाल शोषण के विरुद्ध जागरूक रहने तथा अपने आसपास ऐसी घटनाएं होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित, शिक्षित एवं भयमुक्त बचपन सुनिश्चित करने का संदेश देना रहा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: