छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाइक में चाबी छोड़कर जाना पड़ा महंगा, दिनदहाड़े प्लेटिना मोटरसाइकिल पार

IMG 20261112 WA0004

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। लापरवाही पूर्वक बाईक में चाबी लगी छोड़ कर लघुशंका करने जाना श्रमिक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब सडक़ किनारे खड़ी उसकी मोटरसायकिल को पलक झपकते ही किसी ने पार कर दिया। युवक द्वारा तदाशय की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर लिया है। उक्त मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड थानांतर्गत ग्राम महुआडीह निवासी राहुल कुमार साहू रोजी मजदूरी का काम करता है। बुधवार की सुबह 6 बजे वह काम की तलाश में अपनी

प्लेटिना मोटर सायकिल (क्रमांक सीजी11 बीके 8689) से रायगढ़ आया था। वहीं काम नहीं मिलने पर वह अपने गांव वापस जा रहा था। इस दौरान गेजामुड़ा ओवर ब्रिज के पास अपनी बाईक को खड़े किया और उसमें चाबी लगी छोड़ दिया तथा उसकी टंकी में लगे कव्हर में मोबाईल रखा था उसे भी वहीं छोड़ कर पास में लघुशंका करने गया था। कुछ देर बाद वापस लौटा तो सडक़ किनारे खड़ी उसकी बाईक को नदारद देख उसके पैरों तले जमीन सरक गई।

आस पास काफी तलाश करने के बाद भी जब कहीं पता नहीं चला तो उसने थाने की शरण ली। कोतरा रोड पुलिस ने राहुल कुमार साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: