छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूज्य बाबा के मार्गदर्शन में मानव सेवा जारी, बनोरा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 211 मरीजों की हुई जांच, 147 को मिला चश्मा

20261111 094149

रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अंतर्गत संचालित अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र, बनोरा, रायगढ़ में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. अग्रवाल द्वारा 211 मरीजों की नेत्र जांच की गई। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए साधनविहीन, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जिन्हें बिना किसी शुल्क के जांच और दवा का लाभ मिला। शिविर में 147 मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।

59 मरीजों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है, जिसे अगले नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा। 85 मरीजों को नेत्र संबंधित ड्रॉप निःशुल्क दिया गया। 10 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श एवं आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम मानव सेवा को सच्ची साधना एवं माधव सेवा मानते हैं। पूज्य बाबा के मार्गदर्शन में मानव सेवी गतिविधियां सतत जारी हैं। चिकित्सा और शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और इसके लिए संस्था निरंतर प्रयास कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्र की साधनविहीन जनता, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकती, उन्हें इस तरह के शिविरों से सीधा लाभ मिल रहा है। आंखों की रोशनी लौटना किसी के लिए जीवन लौटने जैसा है। संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच, दवा वितरण, शिक्षा सहायता और जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इलाज से वंचित लोगों को निःशुल्क शिविरों के आयोजन से सीधा लाभ मिल रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: