छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुराने Android और iOS डिवाइस में बंद होगा WhatsApp, कंपनी ला रही नया सिक्योरिटी फीचर

images283129

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब पुराने Android और iOS डिवाइस में काम नहीं करेगा। अगर यूजर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें मैसेज भेजने और कॉलिंग करने में रुकावट आ सकती है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस में यूजर्स वॉट्सऐप अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर पाएंगे और उनका एक्सेस ब्लॉक कर दिया जाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने का दिखेगा मैसेज

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेज में लॉग-इन प्रक्रिया को रोक देगा। ऐसे डिवाइसेज में जब यूजर वॉट्सऐप खोलने या लॉग-इन करने की कोशिश करेंगे, तो स्क्रीन पर डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने से संबंधित मैसेज दिखाई देगा। यूजर्स जब तक अपने फोन का सिस्टम अपडेट नहीं करेंगे, तब तक वे ऐप का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

कंपनी ने फिलहाल इस सिक्योरिटी फीचर को बीटा यूजर्स के लिए पेश किया है। इसे Android वर्जन 2.26.35.1 में देखा गया है। आने वाले समय में वॉट्सऐप चलाने के लिए यूजर्स को अपना फोन अनिवार्य रूप से नए या समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपडेट करना होगा।

साइबर फ्रॉड और फर्जी ऐप्स पर रोक की तैयारी

वॉट्सऐप द्वारा यह कदम प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। वर्तमान में वॉट्सऐप के कई अनधिकृत और फेक वर्जन प्रचलन में हैं। सुरक्षा फीचर के पूरी तरह लागू होने के बाद यूजर्स ऐसे अनधिकृत ऐप या पुराने असुरक्षित सिस्टम से लॉग-इन नहीं कर सकेंगे।

बिना अकाउंट वाले लोग भी जुड़ सकेंगे ग्रुप कॉल से

पुराने फोन्स पर सुरक्षा प्रतिबंधों के अलावा, वॉट्सऐप एक नए ‘गेस्ट कॉल फीचर’ पर भी काम कर रहा है। इस फीचर के तहत यूजर्स उन लोगों को भी अपनी ग्रुप कॉल में शामिल कर सकेंगे जो वॉट्सऐप पर मौजूद नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर के जरिए बिना वॉट्सऐप अकाउंट वाले व्यक्ति भी ग्रुप कॉल का हिस्सा बन सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऐप इंस्टॉल करने या वेब ब्राउजर में लॉग-इन करने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर की टेस्टिंग भी फिलहाल जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: