छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को किया सम्मानित

IMG 20261005 WA0058
  • सितंबर माह में बेहतर कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शासकीय कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सितंबर माह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में विभागीय कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों की जिम्मेदारी, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों से ही योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देता है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य की सराहना से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों से आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम एवं सुश्री शिल्पा भगत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: