रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिवारजनों के बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ स्थित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल को मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सालय के रूप में अधिकृत किया है। इस फैसले से रायगढ़ और आस-पास के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी राहत मिली है, जो अब इस सर्वसुविधायुक्त अस्पताल में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। राज्य शासन के आदेशानुसार, अस्पताल को दी गई यह मान्यता 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
पूर्व में इलाज करा चुके मरीजों को भी मिलेगा मार्गदर्शन
इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी पात्र शासकीय सेवक एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्य पहाड़ मंदिर रोड, ग्राम-कौहाकुंदा स्थित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में पहुंचकर अपना इलाज करा सकते हैं।अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि जिन शासकीय कर्मचारियों या उनके आश्रितों का उपचार पूर्व में भी इस अस्पताल में हो चुका है, वे योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ और उसकी प्रक्रिया को समझने के लिए अस्पताल के संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्प डेस्क से मिलेगी पूरी जानकारी
योजना का सुगमता से लाभ लेने और किसी भी प्रकार की दुविधा को दूर करने के लिए अस्पताल परिसर में एक विशेष हेल्प डेस्क भी उपलब्ध है। हितग्राही अधिक जानकारी के लिए सीधे श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के हेल्प डेस्क या संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। हितग्राही अस्पताल के हेल्प डेस्क या नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर बात कर सकते हैं: पता: श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, पहाड़ मंदिर के पास, ग्राम-कौहाकुंडा, रायगढ़ (छ.ग.) – 496001
हेल्पलाइन नंबर: 9425570727, 8602371865, 7000385329
450 बिस्तरों और 20 विभागों के साथ अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल
अंचल के एकमात्र सर्वसुविधायुक्त श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में 450 बिस्तर और 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक आई.सी.यू. (ICU) मौजूद है। यह अस्पताल 20 विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा विभागों के साथ संचालित हो रहा है। यहाँ सिटी एंजियोग्राफी, एम.आर.आई. (MRI), सिटी स्कैन, कैंसर उपचार, स्पाइन एवं ब्रेन ट्यूमर सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की उच्च स्तरीय सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। इस मान्यता के मिलने से शासकीय सेवकों को अब इन सभी अत्याधुनिक सुविधाओं का सीधा लाभ शासन की योजना के तहत मिल सकेगा।
























You must be logged in to post a comment.