छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रामनवमी पर खरसिया पुलिस की अनोखी पहल — 200 हेलमेट वितरण कर दिया सुरक्षा का संदेश

IMG 20260327 WA0004
  • सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चालकों को किया प्रोत्साहित
  • वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
  • एसएसपी शशि मोहन सिंह — सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है, हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं

रायगढ़, 27 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल की पहल पर रामनवमी पर्व के अवसर पर खरसिया पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम कुनकुनी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के बीच 200 हेलमेट का वितरण किया गया।     

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी प्रभात पटेल ने उपस्थित वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जीवन के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण है। उन्होंने वाहन चालकों को भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, तेज गति से बचने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।     

इस सामाजिक पहल में वेदांता कोल वाशरी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए एसडीओपी प्रभात पटेल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वेदांता वाशरी के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल (एलआर), अमन अग्रवाल (तोता) सहित सहयोगी सहकर्मी प्रकाश गोयल, आर.आर. साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —
“सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है — हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: