छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दर्रामुड़ा के राहुल पटेल का डबल धमाका : सैनिक स्कूल के बाद नवोदय में चयन, विधायक उमेश पटेल ने दी विशेष बधाई

IMG 20260317 WA0009

रायगढ़-खरसिया। खरसिया विकासखण्ड के छोटे से ग्राम दर्रामुड़ा से एक बार फिर प्रतिभा की चमक पूरे क्षेत्र में फैल गई है। गांव के होनहार छात्र राहुल पटेल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहले सैनिक स्कूल की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की और अब नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित होकर नई मिसाल कायम कर दी है। राहुल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। राहुल एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता तेजप्रकाश पटेल, सारडा एनर्जी कंपनी में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा और सपनों को पूरा समर्थन दिया।

परिवार का सहयोग और गुरुजनों का मार्गदर्शन राहुल की सफलता की मजबूत नींव साबित हुआ। राहुल वर्तमान में एकेडमिक पब्लिक स्कूल रजघटा, खरसिया में कक्षा पांचवीं के छात्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। राहुल की सफलता को और खास बनाता है कि उनके परिवार में यह पहली उपलब्धि नहीं है। उनकी बहन टिया पटेल भी पहले ही सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में चयनित हो चुकी हैं और वर्तमान में नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। भाई-बहन दोनों की लगातार उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विधायक उमेश पटेल ने की सराहना
राहुल की इस उपलब्धि पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी होती है, जरूरत है उसे सही दिशा और अवसर देने की। उन्होंने राहुल और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है और अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
राहुल की सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी हर्ष व्यक्त किया। युवा नेता मुकेश पटेल, ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच सुरेश कुमार राठिया, उपसरपंच कुश पटेल, सचिव हेमचरण डनसेना, लव पटेल, गिरीश राठिया, दिनेश पटेल, ठंडाराम पटेल, इंद्रजीत जायसवाल, देवानंद पटेल, मुरलीधर राठिया, कृष्णा पटेल, भूषण निषाद, हितेश पटेल, महेश्वर पटेल, पवन पटेल, रमन पटेल, सुरज निषाद, नितेश निषाद सहित अनेक लोगों ने राहुल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मार्गदर्शकों का अहम योगदान
राहुल की इस सफलता में आई.पी. कुर्रे सर, दिलेश्वर डनसेना, नितेश निषाद, टिकेश्वर पटेल और सूरज निषाद सहित अन्य शिक्षकों और मार्गदर्शकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सही मार्गदर्शन और रणनीति के चलते राहुल ने यह मुकाम हासिल किया।

बड़ा सपना, बड़ी उड़ान
राहुल का सपना है कि वह आगे चलकर देश सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। उनकी लगन और मेहनत को देखकर यह साफ है कि वे भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे। यह सफलता केवल एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे दर्रामुड़ा गांव की जीत है, जिसने यह संदेश दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: