छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Raigarh News : ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चोर : पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ग्राम जबलपुर की चोरी, ₹3.81 लाख के जेवरात समेत आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260302 WA0008

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर लिया है। प्रार्थी उदयराम पटैल पिता स्व. आशाराम पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और दिनांक 26 फरवरी 2026 को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बिलासपुर कार्य से गया हुआ था।

दिनांक 28 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 1 बजे घर वापस आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झूमका सेट, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठियां, चांदी की मूर्ति तथा नगदी रकम 1,50,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई।

माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना पिता डोलनारायण डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था, जिसके कारण पैसों की आवश्यकता होने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए सोने का हार एवं झूमका कुल वजन करीब 25 ग्राम कीमती 3,50,000 रुपये, चांदी का पायल, अंगूठी एवं सिक्का कुल वजन 93 ग्राम कीमती 31,000 रुपये तथा नगदी रकम 1,030 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,81,000 रुपये है।

मामले में आरोपी जितेन्द्र कुमार डनसेना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, जगदीश नायक एवं आरक्षक प्रदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश –
“रायगढ़ जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सतत निगरानी है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: