छोड़कर सामग्री पर जाएँ

BREAKING NEWS : सारडा एनर्जी के एचआर अधिकारी की कार केराझर के पास अनियंत्रित होकर पलटी, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

रायगढ़, 28 जनवरी। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराझर गांव के पास आज बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के एचआर अधिकारी रतन कुमार साहू की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को प्रतिदिन की तरह रतन कुमार साहू अपनी कार क्रमांक OD03G4001 से रायगढ़ से ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी ड्यूटी जा रहे थे। सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच जब वे केराझर के पास ओवरटेक कर रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पार कर गया और उसी समय उसका बच्चा भी सड़क पार करने लगा।

कुत्ते के बच्चे को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा रुकी। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली जब यह स्पष्ट हुआ कि रतन कुमार साहू को कोई चोट नहीं आई है।

फोन पर बातचीत में रतन कुमार साहू ने बताया, “मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं, मुझे किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। हालांकि मेरी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: