छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्कूल से लौटती छात्रा ने पुल से लगाई छलांग, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV Video वायरल

IMG 20260117 WA0031

सोशल मीडिया पर एक बेहद दर्दनाक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर दिया है. वीडियो में दिखाई पड़ता है कि स्कूल से लौटती एक नाबालिग छात्रा अचानक चलते-चलते पुल से नीचे नदी में कूद जाती है. यह पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. वीडियो में दिखाई पड़ता है कि पुल पर खड़ा व्यक्ति बच्ची को देख लेता है और उसे बचाने के लिए दौड़ता है, लेकिन अफसोस, व्यक्ति के पहुंचने से पहले ही छात्रा नदी में छलांग लगा देती है.

वीडियो में दिखाई पड़ता है कि जैसे ही बच्ची नदी में कूदती है, पास खड़ा व्यक्ति जोर-जोर से आवाज लगाने लगता है. उसकी आवाज को सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर और बाइक सवार रुककर नदी की तरफ देखने लगते हैं. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, हालांकि वीडियो में आगे क्या हुआ, बच्ची को बचाया जा सका या नहीं, इस बात की जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के भावुक कमेंट आ रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘इतना बड़ा कदम उठाने पर किसने मजबूर कर दिया, यह सोचकर दिल टूट जाता है.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘बच्चों की पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतना ही उनकी मानसिक सेहत और भावनात्मक सहारा भी सबसे ज्यादा जरूरी है.’ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘बहुत ही दुखद! आज के दौर में बच्चों पर उम्मीदों का इतना बोझ है कि वे अंदर से टूट रहे हैं.

‘सब ठीक है’ कहने के बजाय उनके साथ बैठकर उनकी बात सुनना ज्यादा जरूरी है. बच्चों को डिग्री से पहले आपका साथ चाहिए.’

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: