तीन महिलाओं ने कैमरे के सामने किए जाने वाले अपने छिपे हुए पेशे और उन परिस्थितियों का खुलासा किया है, जिनके चलते उन्हें यह रास्ता अपनाना पड़ा। इनमें से एक महिला रात में पति के नींद में डूब जाने का इंतज़ार करती है, दूसरी तलाक के बाद बच्चों और घर का खर्च उठाने के लिए इस काम में उतरी और तीसरी महिला हर महीने 3 लाख रुपये तक कमा लेती है। अक्सर आर्थिक दबाव, बच्चों के भविष्य या घर की जरूरतों के कारण महिलाएं ऐसे विकल्प चुनती हैं, जिन्हें समाज खुलकर स्वीकार नहीं करता। इसलिए वे इस काम को पर्दे के पीछे गुप्त रूप से जारी रखती हैं।
हम आज आपको ऐसी ही तीन महिलाओं की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी आर्थिक स्वतंत्रता और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए एक एडल्ट कैम प्लेटफॉर्म पर बिना पहचान उजागर किए काम करना शुरू किया। इनमें से एक महिला अपने पति की नींद का इंतज़ार करती है, दूसरी तलाकशुदा महिला बच्चों के सो जाने के बाद कैम सेशन करती है और तीसरी अपनी पहचान छुपाकर परिवार को आर्थिक मजबूती दे रही है। ब्रिटेन में करीब दो दशकों से ‘बेबीस्टेशन’ नामक कैम प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय रहा है। समय के साथ इस प्लेटफॉर्म ने तकनीक बदली और अब महिला परफॉर्मर बिना चेहरा दिखाए भी यहां काम कर सकती हैं। इससे वे खुद तय कर पाती हैं कि उन्हें कितना नजर आना है। अंग्रेजी वेबसाइट ‘द सन’ ने इन तीन महिलाओं से बात की, जिनमें से एक दोहरी जिंदगी जी रही है, एक तलाक के बाद मजबूर होकर इस राह पर आई और तीसरी हर महीने 2–3 लाख रुपये कमाकर परिवार को संभाल रही है। दिलचस्प बात यह है कि इनके परिवार वाले भी इस पेशे के बारे में नहीं जानते।
मेरे पति को बिल्कुल अंदाजा नहीं कि मैं क्या करती हूं
35 साल की जेनी ने इस साल की शुरुआत में ‘बेबीस्टेशन’ से जुड़ना शुरू किया था, ताकि वह अपनी शर्तों पर काम कर सकें। जेनी बताती हैं कि उनके पति को अब तक जरा भी अंदाजा नहीं है कि वे वास्तव में क्या करती हैं। वह कहती हैं “मैं रात में तभी कैम ऑन करती हूं जब पार्टनर गहरी नींद में सो चुका होता है। दिन में मैं उसके ऑफिस जाने का इंतज़ार करती हूं ताकि आराम से काम कर सकूं।” जेनी स्वीकार करती हैं कि कई बार दरवाज़ा बंद होते हुए भी कमरे में रखा ‘आपत्तिजनक सामान’ छिपाना भूल जाती हैं और पकड़े जाने की नौबत आ जाती है। हालांकि वह अपने काम से संतुष्ट हैं, लेकिन नहीं चाहतीं कि पहचान उजागर हो या लोग कोई धारणा बनाएं।
तलाक के बाद घर बचाने के लिए यह काम करना पड़ा
ससेक्स की 45 वर्षीय विक्टोरिया ने परिवार टूटने के बाद इस पेशे को अपनाया। उनके दो बच्चे हैं और घर की किश्तें भी चुकानी थीं। वह बताती हैं “मेरे पति मुझे बच्चों और घर की जिम्मेदारी के साथ छोड़कर चले गए। न किसी ने मदद की, न कोई सहारा था।” इसी दौरान एक परिचित ने बताया कि ‘बेबीस्टेशन’ से अच्छी आमदनी हो सकती है। इसके बाद विक्टोरिया ने जुलाई से काम शुरू कर दिया। वह कहती हैं कि वे यह काम केवल तभी करती हैं जब बच्चे सो चुके हों या घर में अकेली हों।
हर महीने 2–3 लाख की कमाई
ईस्ट ससेक्स की 30 वर्षीय रशेल स्मिथ ने 2025 की शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनकर काम शुरू किया था। एक साल के भीतर वह अब हर महीने 2 से 3 लाख रुपये तक कमा रही हैं। रशेल कहती हैं “यह एक ऐसा काम है, जिसमें लोग मुझे होठों से नीचे तक देखने के लिए पैसे देते हैं। चेहरा दिखाने की जरूरत नहीं होती।”
उनके मुताबिक यह गुमनाम काम उनके लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुरक्षा का सबसे बड़ा जरिया बन गया है।

























