छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में सोशल मीडिया लव बना अभिशाप: इंस्टाग्राम पर बढ़ी दोस्ती, फिर शादी का सपना दिखाकर युवती से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Spanish Gang rape case 1

रायगढ़। इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती करने के बाद मनचले युवक द्वारा शादी करने का सब्जबाग दिखा कर उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर उसके आशिक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त वाकया पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना अंतर्गत ग्राम बोरोडीपा निवासी संदीप प्रधान पिता नरोत्तम प्रधान का एक वर्ष पूर्व इस्टांग्राम पर एक युवती से परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों की मोबाईल पर बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई।

वहीं 8 जनवरी 2024 को संदीप ने युवती के घर के पास पंहुच कर उसे बुलवाया और बाईक में बिठा कर खेत की ओर ले गया जहां शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार वह युवती से मिलते हुए उसकी अस्मत के साथ खेलता रहा। एक दिन उसने युवती को अपने घर बुलवाया जहां उसके परिजनों को इस बात की जानकारी होने के बाद उनके बीच बातचीत बंद हो गई। वहीं संदीप से बातचीत नहीं होने तथा उसके द्वारा मोबाईल पर भी फोन रिसिव नहीं करने से परेशान युवती ने अपनी बहन को इस विषय में जानकारी दी।

उसकी बहन ने भी संदीप से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन संदीप ने अपना नंबर बंद कर दिया है। ऐसे मेंं उसके प्रेमजाल में फंस कर अपना सब कुछ गवां चुकी युवती ने थाने की शरण ली। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी संदीप प्रधान के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी र्है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: