छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गांधी जयंती पर विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

IMG 20261002 WA0004

रायगढ़। गांधी जयंती के पावन अवसर पर विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल, रायगढ़ में नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मियों के योगदान को सम्मान देना था। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को अपने जीवन में विशेष महत्व दिया था। उनके विचारों से प्रेरित होकर विद्यालय ने नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान का भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके अथक परिश्रम से शहर स्वच्छ एवं सुंदर बना रहता है। उनके कार्यों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों में श्रम के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता की भावना विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया। अंत में विद्यालय ने गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को व्यवहार में अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: