छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदा सांप को निगल गया कोबरा, वायरल वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

n676047088175471564300179d1478b944f9839091089027afc7839d85a9fb2369be7d73d91e6e9a7c95ede

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। इस वीडियो में एक कोबरा जिंदा सांप को अपना शिकार बनाते हुए दिखाई दे रहा है। दृश्य इतना खौफनाक है कि देखने वालों की रूह कांप जाए।

छत के सुराख से दिखा खौफनाक नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टील से बनी छत में मौजूद एक छोटे से छेद से सांप का सिर बाहर निकला हुआ है। उसके मुंह में एक दूसरा सांप दबा हुआ है, जिसे वह धीरे-धीरे निगल रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि शिकार की यह पूरी प्रक्रिया इतनी मुश्किल जगह पर हो रही है, जहां पहुंचना भी आसान नहीं।

शिकारी सांप ने जिंदा निगला शिकार

कोबरा अपने शिकार को पूरी तरह जिंदा निगलता दिख रहा है। पहले वह सांप के सिर को मजबूती से पकड़ता है, फिर धीरे-धीरे उसे अपने मुंह के अंदर खींच लेता है। यह दृश्य साफ दिखाता है कि जंगल के नियम अब भी वही हैं – जो ताकतवर है, वही जीवित रह सकता है।

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तीन हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा  -“प्रकृति बहुत क्रूर है, जीवित रहना केवल योग्यतम के लिए ही संभव है।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “रात के खाने के लिए डेंजर नूडल।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: