Viral Video। सोचिए क्या होगा जब आपकी आंखों के सामने वो मंजर हो, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए? ऐसा ही एक झकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाप अपने बेटे के लिए तड़पता दिख रहा है और उसके ठीक बगल में जमीन पर पड़ा है एक विशालकाय अजगर, जिसके पेट में उसका बेटा मौजूद है! इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह मामला किसी जंगल के पास का है, जहां एक युवक अचानक लापता हो गया था। परिवार खोजबीन कर ही रहा था कि अचानक उन्हें एक जगह कुछ ऐसा दिखा जिसने सबके होश उड़ा दिए।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स अपने सिर को दोनों हाथों से पीट-पीटकर रो रहा है। उसके सामने एक विशाल अजगर पड़ा है, जिसका पेट अजीब तरीके से फूला हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी अजगर ने उसके बेटे को निगल लिया था। यह दृश्य इतना डरावना है कि देखकर ही लोगों की रूह कांप जाए। अजगर बिल्कुल निष्क्रिय पड़ा है, लेकिन उसका पेट फटा पड़ा लग रहा है। जैसे ही कुछ ग्रामीणों का समूह वहां पहुंचता है, अजगर को मार दिया जाता है और उसके पेट को चीरकर जो नजारा सामने आता है, वह दिल को चीरकर रख देने वाला है।
अजगर को काट निकाला गया शव
वीडियो में दिखता है कि जब अजगर का पेट चीरा जाता है, तो उसमें से एक अधमरी हालत में इंसान का शरीर बाहर आता है। दावा है कि वह उसी शख्स का बेटा था, जो रो-रोकर बेसुध हो गया था। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि जब तक युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वायरल हो रहा वीडियो, लाखों लोग देख चुके हैं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘@girawadi__official’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हर कोई हैरान है कि ऐसा भी हो सकता है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जंगल के इतने खतरनाक जानवर इंसानों के नजदीक कैसे आ रहे हैं? क्या मानव बस्तियों के विस्तार ने जानवरों के रहने की जगह छीन ली है?
कहां का है वीडियो? अब तक साफ नहीं
वीडियो कहां का है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोग इसे अफ्रीका या इंडोनेशिया से जोड़ रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है। बावजूद इसके, वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जंगलों के खतरनाक जीव इंसानों के लिए कितने जानलेवा साबित हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग अफसोस और डर दोनों जता रहे हैं, और उस बाप की हालत देखकर हर कोई बस एक ही बात कह रहा है – काश यह दृश्य कभी किसी को न देखना पड़े।

























