छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जंगल में किंग कोबरा से 6 मिनट तक भिड़ीं लेडी रेंजर, लोग बोले – ‘ये स्त्री है, कुछ भी कर सकती है’.. Video

IMG 20250707 WA0012

केरल का एक हैरान कर देने वाला और दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फॉरेस्ट बीट ऑफिसर जी.एस. रोशनी को बहादुरी से एक विशालकाय किंग कोबरा को बचाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर सुसांता नंदा ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोशनी सांप को पकड़ने वाली छड़ी की मदद से बहुत ही नियंत्रित तरीके से उथली धारा में सांप को संभालती है।

यह वही जगह है जहां आमतौर पर ग्रामीण नहाने आते हैं। जब किंग कोबरा वहां दिखाई दिया तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची, जिसमें रोशनी भी शामिल थी। बिना घबराए रोशनी ने सांप को पकड़ने वाली छड़ी से संभाला और चंद मिनटों में ही उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल के अंदर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।

सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जंगल की रानियों को सलाम। फॉरेस्ट ऑफिसर जी.एस. रोशनी ने 18 फीट लंबे किंग कोबरा को बचाया। यह पहली बार था जब उन्होंने इस प्रजाति के सांप को संभाला, जबकि वे अब तक 800 से ज्यादा सांपों को बचा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रोशनी की हिम्मत और शांत स्वभाव की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, रानी ने राजा को संभाला, वे वाकई प्रेरणास्रोत हैं। दूसरे ने लिखा, आईएफएस अधिकारी और फॉरेस्ट ग्राउंड स्टाफ ही असली ड्यूटी निभाते हैं। उन्हें आईएएस से ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।

तीसरे यूजर ने कहा, उनकी बहादुरी को सलाम। पीटीआई के अनुसार, जी.एस. रोशनी पिछले 8 वर्षों से केरल वन विभाग में काम कर रही हैं और अब तक 800 से अधिक जहरीले और गैर-जहरीले सांपों को बचा चुकी हैं, लेकिन यह उनका पहला किंग कोबरा रेस्क्यू था और उन्होंने यह काम कुशलता से किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: